Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरेली जेल से रिहा

पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरेली जेल से रिहा

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहुबली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरेली जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से निकलने के बाद धनंजय सिंह ने कहा कि फर्जी मुकदमे में सजा हुई थी। हाईकोर्ट ने मुझे बेल दी है। मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही है। मैं सीधे अपने क्षेत्र जाऊंगा। जौनपुर MP/MLA कोर्ट ने धनंजय सिंह को हत्या की कोशिश और अपहरण मामले में 7 साल की सजा सुनाई थी। सजा के खिलाफ पूर्व सांसद ने HC में अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *