बड़ा फैसला, फिर होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने मणिपुर आउटर लोकसभा सीट के लिए 6 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग को शून्य घोषित कर दिया है। अब यहां 30 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान इन मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी। आयोग ने कहा कि यहां बूथों पर कब्जा किया गया। EVM तोड़ी गई और गैरकानूनी तरीके से मतदान किया गया। कांग्रेस ने भी इसकी शिकायत की थी।











Leave a Reply