सुनीता केजरीवाल का रोड शो, कहा- जेल का जवाब वोट से..दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज से चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। आज उन्होंने पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता अपने बेटे व अपने भाई की गिरफ्तारी का जवाब वोट से देगी। दिल्ली की सातों सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।











Leave a Reply