समृद्ध लोकतंत्र के निर्माण में मतदान महत्वपूर्ण- दुर्गेश दुबे
नगर निगम जोन -4 , अल्लापुर व्यापार मण्डल, भारतीय सांस्कृतिक परिषद, के अधिकारी-पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के प्राचार्य, आचार्य एवं छात्रों द्वारा अल्लापुर पानी की टंकी से लालता चौराहे तक “मतदाता जागरुकता रैली” निकाली गयी। रैली का मुख्यरुप से आयोजन नगर निगम जोन 4 द्वारा किया गया। रैली में संजय ममगई , जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, सफाई नायक एवं कर्मचारियों ने विशेष भागीदारी की। अल्लापुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र, उपाध्यक्ष, राॅबिन्स केशरवानी, उपाध्यक्ष, सतीश कुमार गुप्त, रवि खरे, राजू गुप्ता, तिवारी जी, सन्तोष जी आदि व्यापारियों ने रैली में शिरकत की। भारतीय सांस्कृतिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश दुबे, संरक्षक अंशुल जी, शैलेन्द्र मिश्र, महानगरअध्यक्ष सतीश गुप्त भी रैली में उपस्थित रहे। अल्लापुर के बौद्धिक जनमानस को आगामी लोकसभा के सामान्य निर्वाचन 2024 में बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का सदुपयोग करने का आह्वान किया गया। “आपका मत आपका अधिकार” का जनसन्देश जनता तक पहुंचाने का अथक्
प्रयास रहा। रैली के अन्त में सभी सहभागियों एवं उपस्थित जनता को संजय ममगई , जोनल अधिकारी ने निष्पक्ष भाव से एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प दिलाया। “मतदाता जागरुकता रैली” में युवा छात्रों का जोश सराहनीय रहा।
Prayagraj Loksabha Elections 2024 समृद्ध लोकतंत्र के निर्माण में मतदान महत्वपूर्ण- दुर्गेश दुबे



Leave a Reply