हनुमानगढ़ी का नवाबों से क्या कनेक्शन है?
अयोध्या में हनुमान जी के पौराणिक मंदिर हनुमानगढ़ी का निर्माण 300 साल पहले नवाब सिराजुद्दौला ने कराया था। महंत राजू दास बताते हैं कि नवाब सिराजुद्दौला के पुत्र को कोई बीमारी हो गई थी। नवाब बेटे को लेकर हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां पूजा आराधना करने वाले अभय रामदास ने उन्हें हनुमान जी का दर्शन करने को कहा। इसके बाद उनका बेटा स्वस्थ हो गया। इसके बाद अभय रामदास के आग्रह पर नवाब ने इस मंदिर का निर्माण कराया।











Leave a Reply