BJP के मेनिफेस्टो से महंगाई और बेरोजगारी गायबः राहुल गांधी
बीजेपी के घोषणा पत्र पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो से दो शब्द महंगाई और बेरोजगारी गायब हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। इंडिया गठबंधन का प्लान बिलकुल स्पष्ट है- 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला है।











Leave a Reply