BJP छोड़ रहे हैं पूर्व मंत्री अनिल विज !
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने अपने X प्रोफाइल से ‘मोदी का परिवार’ लाइन को हटा दिया है। आज विज ने यह लाइन हटाकर ‘एक्स मिनिस्टर’ लिखा। विज ने कहा- उन्हें अपने प्रोफाइल पर एक्स मिनिस्टर लिखना था। इसलिए मोदी का परिवार हटाना पड़ा। आगे कहा- मैं BJP में हूं और रहूंगा। कुछ दिन पहले लालू द्वारा PM के परिवार पर तंज करने के बाद BJP नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर मोदी का परिवार लिखना शुरू कर दिया था।











Leave a Reply