ज्ञानवापी में पूजा और नमाज दोनों जारी रहे:सुप्रीम कोर्टSC में वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में पूजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई चल रही है। मस्जिद पक्ष के वकील ने पूजा पर तत्काल रोक की मांग की है। इस पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- तहखाने का प्रवेश दक्षिण से है और मस्जिद का उत्तर से है। दोनों एक-दूसरे को प्रभावित नहीं करते हैं। इसलिए हम निर्देश देते हैं कि फिलहाल दोनों अपनी-अपनी जगहों पर पूजा और नमाज जारी रखें।











Leave a Reply