Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Baikunth Dham Prayagraj Holi Celebration वैकुण्ठधाम आश्रम में मनायी गयी फूलों से होली

वैकुण्ठधाम आश्रम में मनायी गयी फूलों से होली
रंगपंचमी के पावन अवसर पर श्री वैकुण्ठधाम आश्रम संस्कृत महाविद्यालय के भगवान श्री विष्णु के मन्दिर प्रांगण में भारतीय सांस्कृतिक परिषद एवं विविड फाउन्डेशन के तत्वावधान में श्री जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज के शुभाशीर्वचन से श्रद्धालुओं ने बहुत उत्साह से फूलों की होली खेली। स्वामी जी ने होली को मानव कल्याण का महत्वपूर्ण त्योहार बताया। इसको अधर्म और असत्य पर धर्म और सत्य की विजय बताया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बटुक ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन कर प्रभु के श्री चरणों में पूजन-अर्चन किया। स्वामी जी ने सभी भक्तों को शुभाशीष दिया एवं होली का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व पर अपना सन्त-वचन दिया। प्रख्यात भजन गायक रत्नेश दुबे ने भजन एवं होली गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश दुबे ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। समारोह में दुकान जी की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संस्था के महानगर अध्यक्ष सतीश गुप्त ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विविड फाउन्डेशन के अध्यक्ष विकास मिश्र ने पूज्य सन्तों को माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। समारोह का संचालन डाॅ शम्भूनाथ त्रिपाठी’अंशुल जी ने किया। समारोह में सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *