31 मार्च को इंडिया गठबंधन की महारैली
लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया एक्टिव मोड में आ गई है। इंडिया गठबंधन की 31 मार्च को दिल्ली में महारैली है। इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, सीताराम येचुरी समेत 13 दलों के नेता उपस्थित होंगे। तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के बैनर तले विपक्षी नेता मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इस रैली को झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी संबोधित करेंगी।











Leave a Reply