केजरीवाल ने कस्टडी से दिया एक और निर्देश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED की कस्टडी में रहते हुए एक और निर्देश जारी किया है। उन्होंने इस बार स्वास्थ्य विभाग को कुछ निर्देश दिए हैं, जिनकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज देंगे। इससे पहले केजरीवाल ने मंत्री आतिशी को पानी और सीवरेज संबंधित कुछ मुद्दों पर दिशा-निर्देश जारी किए थे। केजरीवाल का यह आदेश ED के जांच के घेरे में है।











Leave a Reply