बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, व्यवस्थाएं धड़ाम
होली से पहले वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आज सुबह से ही बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। भीड़ की वजह से बांके बिहारी मंदिर से विद्यापीठ चौराहे तक जाम लगा है। बांके बिहारी के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। भीड़ की वजह से पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। ब्रज में चल रहे होली उत्सव के चलते भीड़ बढ़ी है।











Leave a Reply