खरगे ने सुधीर शर्मा को AICC सचिव पद से हटाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल कांग्रेस के नेता सुधीर शर्मा को AICC सचिव पद से हटा दिया है। सुधीर शर्मा हिमाचल कांग्रेस के बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में पार्टी के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। सुधीर शर्मा सुक्खू सरकार से नाराज थे और हाईकमान तक अपनी बात भी पहुंचा चुके थे। विधायकों की बगावत से हिमाचल की कांग्रेस सरकार खतरे में पड़ गई है











Leave a Reply