2029 में एक साथ हो सकते हैं सभी चुनाव
2029 तक देश में लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ हो सकते हैं। इसके लिए लॉ पैनल संविधान में एक नया चैप्टर जोड़ने की सिफारिश करेगा। सूत्रों के मुताबिक रिटायर जज रितुराज अवस्थी की अध्यक्षता वाला आयोग संविधान में नया चैप्टर जोड़ने की सिफारिश करेगा। हालांकि इस चैप्टर में क्या है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी चैप्टर के आधार पर 2029 तक वन नेशन-वन इलेक्शन कराने की योजना है।












Leave a Reply