राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचे, कई शहरों में जाम
बुलंदशहर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भूड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। अपने ट्रैक्टर सड़क पर आड़े-तिरछे लगा दिए। इसके चलते कुछ देर के लिए जाम लग गया। उधर मेरठ में राकेश टिकैत खुद ट्रैक्टर चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। काफिले को रोकने पर पुलिस से किसानों की नोकझोंक हुई। यहां बैरिकेडिंग हटाकर किसान आगे बढ़ गए हैं। मुजफ्फरनगर में SSP ऑफिस का गेट जबरन खुलवाकर किसान अंदर घुस गए।












Leave a Reply