डरो मत मोदी जी: राहुल
इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया था, जिसे IT ट्रिब्यूनल ने डीफ्रीज कर दिया। इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने X पर लिखा ‘डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं और न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।’ हालांकि अब खातों को डीफ्रीज कर दिया गया है।












Leave a Reply