माघ मेले में आकर्षण का केंद्र बने ‘कांटे वाला बाबा’
यूपी के प्रयागराज में आस्था के सबसे बड़े मेले ‘माघ मेले’ में संतों की अद्भुत साधना देखने को मिल रही है। यहां स्नान पर्व के दिन संगम तट पर ‘कांटे वाले बाबा’ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कांटों की शय्या पर डमरू बजाते बाबा सहज ही श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी और खींचते हैं। बाबा के साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी हुई है। बाबा पिछले 45 सालों से नुकीले कांटों पर ही जिंदगी बिता रहे हैं।












Leave a Reply