बिग बी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी
अमिताभ बच्चन 19 दिनों में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। भारी सुरक्षा के बीच उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं। चर्चा है कि वह अयोध्या में अपनी जमीन देखने भी जाएंगे। पिछली बार उनके अयोध्या दौरे पर उनके साथ बेटे अभिषेक भी दिखे थे।












Leave a Reply