अगर नई मूर्ति की स्थापना होगी तो रामलला विराजमान का क्या होगा?
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पूछा है कि अगर राम मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है तो रामलला विराजमान का क्या होगा? याद रखिए ये वही रामलला विराजमान हैं, जो अपनी जन्मभूमि पर स्वयं प्रकट हुए हैं, जिसकी गवाही मुस्लिम चौकीदार ने भी दी है। जिन्होंने सालों साल टेंट में रहकर धूप, वर्षा और ठंड सही है।












Leave a Reply