ठंड की चपेट में पूरा यूपी, अलर्ट जारी
यूपी में ठंड का सितम जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव और हीटर की मदद ले रहे हैं। मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 2.8°C और कानपुर का 3.0°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में सीवियर कोल्ड डे, घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के साथ पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक सीवियर कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। इसके बाद इसमें और इजाफा होगा।












Leave a Reply