Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१२ जनवरी २०२४

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – प्रतिपदा दिन – ०४:१० मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा सायं – ०५:२७ मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – हर्षण दिन – ०४:२३ मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४८ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२० मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष- सर्वार्थ सिद्धियोग सायं – ०५:२७ मि. से,शुक्र एवं नन्दा तिथि के योग से सिद्धयोग दिन – ०४:१० मि. तक।

कल विशेष – पंचक प्रारंभ रात्रि – ०३:१३ मि. से,यायी जययोग दिन – ०४:०० मि. से,सर्वार्थ सिद्धियोग दिन – ०४:०० मि. तक।

मेष राशि – आज गोचर की दृष्टि से दिन मध्यम है।कार्यों में सावधानी रखें।शारीरिक कष्ट दूर होगा है।विवादों से दूर रहें,स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है।लेन-देन में सावधानी बरतें।ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृष राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है।किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं।कोर्ट-कचहरी का कार्य पक्ष में रहेगा।व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।पारिवारिक चिंता रहेगी।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक है।शत्रु सक्रिय रहेंगे।किसी से कहासुनी हो सकती है।स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं।किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें।निवेश लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है।धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।सुखद यात्रा की संभावना है।मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है।शारीरिक कष्ट की आशंका है।अपनों से विवाद हो सकता है।पुराना रोग उभर सकता है।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।भागदौड़ रहेगी।दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है,धैर्य रखें।

कन्या राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है,शत्रुओं से हानि की आशंका है सावधान रहें।सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।मान-सम्मान मिलेगा।कारोबार में वृद्धि होगी।नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

तुला राशि – आज दिन शुभ है परन्तु किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा।घर में मेहमानों का आगमन होगा।व्यय की अधिकता रहेगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे।नए संपर्क बन सकते हैं।निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन कम अच्छा है,व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है।लेन-देन में जल्दबाजी न करें।नौकरी में अधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी।यात्रा लाभदायक रहेगी।कारोबार में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है,कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।आय में निश्चितता रहेगी।व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है,ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है।धन प्राप्ति सुगम होगी।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज दिन ठीक है।वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।नई कार्य योजना बनेगी।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।मित्रों,रिश्तेदारों की सहायता करेंगे,लाभ होगा।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है,किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है,धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।कोर्ट,कचहरी के कार्यों से रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।प्रसन्नता रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *