71 वर्षीय डॉक्टर हुआ सेक्सटॉर्शन का शिकार
दिल्ली के खिचड़ीपुर में सेक्सटॉर्शन गैंग ने एक 71 वर्षीय डॉक्टर से ₹8,59,000 की वसूली की है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। डॉक्टर ने बताया वीडियो कॉल पर एक लड़की के कपड़े उतारने पर उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। एक अन्य वीडियो कॉल पर एक शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का बताकर वीडियो वायरल होने की बात कही। वीडियो डिलीट करने के नाम पर उसने लाखों की वसूली की। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।












Leave a Reply