अखाड़े में राहुल, पहलवानों से की मुलाकात
बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के दंगल में राहुल गांधी भी कूद पड़े हैं। वह हरियाणा के पहलवान दीपक पूनिया के झज्जर स्थित गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अखाड़े में पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे। यौनशोषण के आरोपों में घिरे बृजभूषण पर कार्रवाई की मांग को लेकर विनेश फोगाट ने खेल रत्न वापस लौटाने का एलान कर दिया है। बजरंग भी अपना पद्मश्री PM आवास के बाहर छोड़ चुके हैं।










Leave a Reply