यूपी के 31 जिलों में कोहरे का अलर्ट
यूपी में ठंड के साथ कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। दोपहर में भी सूरज नजर नहीं आ रहा है। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, कानपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 15-20 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश की भी संभावना है।










Leave a Reply