UP: सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक ठंड की छुट्टी
यूपी के सभी परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से ठंड की छुट्टियां हो जाएंगी। इसके बाद स्कूल 15 जनवरी 2024 में खुलेंगे। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि शीतकाल में मौसम में बदलाव को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी की ओर से स्कूल के संचालन के समय में भी परिवर्तन किया जा सकेगा। यह नियम कक्षा 8 तक के सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।










Leave a Reply