पूर्व कैबिनेट मंत्री को 3 साल की सजा
आय से अधिक संपत्ति मामले में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को 3 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। प्रयागराज की MP/MLA कोर्ट ने 3 दिन पहले अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था। राकेशधर पर मायावती सरकार में मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। इसके बाद बसपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। 23 नवंबर 2012 को उनके खिलाफ प्रयागराज के मुठ्ठीगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई थी।










Leave a Reply