किशोर सागर में मिला था किशोरी का शव घर से कोचिंग के लिए निकली दिया, तालाब में कैसे पहुंची
कोटा राजस्थान,किशोर सागर मैं सोमवार शाम को मिले किशोरी के की शव शिनाख्त नयागांव निवासी दिया कुमारी मीणा (16) के रूप में हुई। किशोरी बजरंग नगर निवासी मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं से कोचिंग के लिए निकली थी। बजरंग नगर निवासी राकेश मीणा के अनुसार, दिया सोमवार शाम 4.30 बजे कोचिंग के लिए निकली थी। जब वह रात तक घर नहीं पहुंची तो उसे तलाश किया। बाद में पता चला कि उसका शव किशोर सागर में मिला है। नयापुरा थाने के एएसआई मोहम्मद युनूस ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।










Leave a Reply