किसान दिवस पर सीएम योगी आएंगे मुरादाबाद
सीएम योगी आदित्यनाथ किसान दिवस के मौके पर मुरादाबाद में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह बिलारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व सांसद हेमा मालिनी भी पहुंचेंगी। सीएम की रैली को लेकर आज गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही DM व SSP ने हेलीपैड व मंच बनाने के स्थान का निरीक्षण किया।










Leave a Reply