आकाश’ कहर बनकर बरसेगा दुश्मनों पर
भारतीय वायुसेना ने जमीन से हवा में मार करने वाले आकाश मिसाइल की क्षमता का प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका वायुसेना स्टेशन पर अस्त्रशक्ति 2023 अभ्यास के दौरान वायुसेना ने आकाश मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया है। यह एक साथ 4 मानव रहित हवाई लक्ष्यों को 25 किमी दूर ही नष्ट कर सकता है। इसके साथ ही भारत एक साथ 4 लक्ष्यों को भेदने की क्षमता प्रदर्शित करने वाला पहला देश बन गया है।










Leave a Reply