सिखों के आनंद कारज (विवाह समारोह) रस्मो की घोषणा का स्वागत-सरदार पतविंदर सिंह
प्रयागराज/शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सिखों के आनंद कारज (विवाह समारोह) के लिए जो रस्मो की घोषणा की उसका स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहां की यह बहुत मर्यादित बात है क्योंकि युवा-पीढ़ी अपनी धार्मिक पारंपरिक वेशभूषा धार्मिक मर्यादा से भटक रही थी।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि ऐसे समय में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आगे आकर युवा पीढ़ी को जो मार्गदर्शन कर घोषणाएं की सलवार-कमीज और सिर पर चुन्नी पहने व शादी कार्ड में दुल्हा के नाम के साथ सिंह और दुल्हन के नाम के साथ कौर लिखना अनिवार्य है। यही तो सिख धर्म की पहचान हैl










Leave a Reply