Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

MAHARASHTRA में बच्चों के लिए MIDDAY का खाना, FDA ने किया जब्त स्कूल में बच्चों के मिड डे मील में आया जानवरों का खाना, बवाल मचा तो ‘चारा’ जब्त

pune

महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक म्युनिसिपल स्कूल (Municipal School) में बच्चों के लिए मिड डे मील में जानवरों का खाना सप्लाई कर दिया गया। जिसके बाद फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सारा सामान जब्त किया।

PMC द्वारा चलाया जाता है स्कूल

ये मामला पुणे के स्कूल नंबर 58 का है, जिसे भारत की सबसे अमीर नगर निगमों में से एक पुणे नगर निगम (PMC) द्वारा चलाया जाता है। जब स्‍कूल के अधिकारी इस खेप को ट्रक से उतरवा रहे थे तो उन्‍हें पता चला कि मिड-डे मील के नाम पर पशुओं का चारा दिया गया है।इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी FDA को दी। जिसके बाद टीम ने सारा सामान जब्त कर लिया।

लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जानवरों के खाने को स्टूडेंट्स के लिए मिड-डे मील के रूप में भेजा गया है. हम इस मामले में जांच की मांग करते हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *