थाने में महिला की गोली लगने से मौत, चलेगा हत्या का मामला
अलीगढ़ नगर कोतवाली में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई महिला की गोली लगने से हुई मौत का मामला गरमा गया है। घटना के आरोपी दारोगा और मुंशी के खिलाफ हत्या का केस चलेगा। ASP कलानिधि नैथानी ने मामले की विभागीय जांच के बाद यह फैसला लिया है। अधिकारियों का मानना है कि यही वारदात किसी आम आदमी से होती तो इसे हादसा कहा जाता था। लेकिन एक जिम्मेदार पुलिस अफसर से यह घटना हुई है। इसलिए इसे अपराध माना जाएगा।










Leave a Reply