2 KM पैदल मां को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा बेटा
यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। आजमगढ़ में एक बेटा 2 KM पैदल चलकर अपनी बीमार मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। घर से लाने के लिए उसे न तो एंबुलेंस मिली और न ही अस्पताल में स्ट्रेचर। लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी है। वीडियो वायरल होने पर CMO सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है।










Leave a Reply