Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१० दिसम्बर २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – रविवार।
तिथि – त्रयोदशी रात्रिशेष (प्रातः) – ०५:४८ मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – स्वाती दिन – १०:५० मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – अतिगण्ड रात्रि – १०:३१ मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रिशेष (प्रातः)- ०५:४८ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला रात्रिशेष- ०५:३० मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:५० मि.।
सूर्यास्त – ०५:१८ मि.।
व्रत – प्रदोष।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष- प्रदोष व्रत,यायी जययोग दिन- १०:५० मि. तक,भद्रा स्वर्ग की रात्रिशेष (प्रातः)- ०५:४८ मि. से।

कल विशेष- पुण्यमयी सोमवासरीय मास शिवरात्रि व्रत,यमघंट योग दिन- ११:४२ मि. तक,सर्वार्थ सिद्धियोग दिन- ११:४२ मि. से,भद्रा स्वर्ग की सायं – ०५:४६ मि. तक।

मेष राशि – आज सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृष राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।

कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि – आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मकर राशि – आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।मकान,वाहन आदि के दस्तावेजों को संभालकर रखें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।अधिक भावुकता से बचकर रहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(कथा वाचक,ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *