कम होगी सरकारी कर्मचारियों पर हमले पर होने वाली सजा
संसदीय स्थायी समिति ने केंद्र को सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने पर होने वाली 2 साल की सजा को घटाकर 1 साल करने का सुझाव दिया है। समिति कई सांसदों की इस दलील से सहमत थी कि कुछ कर्मचारी कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। समिति ने कहा ‘प्रदर्शनों में शामिल लोगों पर झूठे मामले दर्ज करवा दिए जाते हैं, जिन्हें अनावश्यक रूप से दंडित किया गया है। ऐसे में सजा को कम करने के लिए कानून में संशोधन किया जाना चाहिए।’










Leave a Reply