140 हेलीकॉप्टर्स बढ़ाएंगे सेना की ताकत !
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 30 नवंबर को रक्षा खरीद परिषद की मीटिंग होनी है। इसमें 140 अटैक हेलीकॉप्टर्स की खरीद को मंजूरी मिल सकती है। 45 हजार करोड़ रुपए की इस डील के तहत थल सेना को 90 और वायुसेना को 55 हेलीकॉप्टर मिलेंगे। डील के तहत खरीदे जाने वाले हेलीकॉप्टर का नाम प्रचंड है, जिसे HAL ने बनाया है। ये 16400 फीट की ऊंचाई पर भी लैंड कर सकता है और 5.8 टन वजन के साथ उड़ सकता है।










Leave a Reply