स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, घर बैठे मिलेगी डिग्री
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 41 वें दीक्षांत समारोह में UP की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। समारोह में आनंदीबेन ने बटन दबाकर 14,167 डिग्रियां डिजी लॉकर में अपलोड कीं। राज्यपाल ने कहा, यह तो शुरुआत है। प्रदेश के 32 विश्वविद्यालयों में यह व्यवस्था होगी। स्टूडेंट्स को डिग्रियों के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने होंगे। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन डिग्रियां मिलेंगी।










Leave a Reply