Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मथुराः सीएम योगी से पहले सपा नेताओं ने कर दिया घाट का लोकार्पण गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश

मथुराः सीएम योगी से पहले सपा नेताओं ने कर दिया घाट का लोकार्पण गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश
मथुरा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर मथुरा में हैं। इस दौरान वृंदावन पुलिस द्वारा सपा के जिला अध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन सहित चार सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए सपा नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने 13 फरवरी को वैष्णव कुम्भ मेला क्षेत्र में नवनिर्मित घाट का आधी रात को लोकार्पण कर दिये। उस वक्त नारियल फोड़कर और पूजा पाठ कर लोकार्पण किया। 14 फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोकार्पण करना था।
मुख्यमंत्री के आगमन को देख पुलिस ने तत्काल सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।आज वृन्दावन पुलिस ने अखिलेश के मथुरा प्रवास व आगमन के दौरान इनको गिरफ्तार कर अनूठा तोहफा दे दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूछा मुख्यमंत्री बताएं आप पर कौन सा मुकदम लगेगा?
इस मामले में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर उद्घाटन के उद्घाटन का आरोप भी लगाया। सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने कहा कि जब से सरकार आई है तभी से फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं यह भाजपा का पहला कदम नहीं है लोगों को झूठा फंसाया जाता है। मुख्यमंत्री जी ने उस का शिलान्यास किया था जिसका शिलान्यास सपा कर चुकी थी तो अगर आप शिलान्यास का शिलान्यास कर रहे तो आप पर कौन सा मुकदमा लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *