नेपाल तक जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें यूपी रोडवेज की बसें अब नेपाल के बांके जिला तक जाएंगी। दोनों देशों के बीच परिवहन सेवा के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। बता दें कि सीमा से लगे बांके, दांग, दैलेख, कंचनपुर, कैलाली, सुरखेत, मुगु, जाजरकोट, लाह हुमला जिलों के लोग रूपाईडीहा बार्डर पारकर रोजगार के लिए भारत में आते हैं। ऐसे में नेपालगंज से परिवहन की बसे चलने से लोगों को सुविधा मिलेगी।










Leave a Reply