बीजेपी विधायक पर भड़के शिवपाल यादव देवरिया हत्याकांड को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव ने BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा कि देवरिया कांड पर विधायक कह रहे हैं कि सपा की हैसियत है तो आरोपियों की जांच कराए। विधायक जी, सपा तो विपक्ष में है। आप सियासी रोटी सेंकना बंद कर प्रशासन की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय करा लें। अगर पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की आप में हैसियत हो तो न्याय जरूर दिला दें।










Leave a Reply