भुजबल ने कहा- शरद जी आपका हिस्सा बहुत बड़ा हो सकता है, लेकिन…
अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने NCP अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधा है। भुजबल ने कहा कि मैं महाराष्ट्र NCP का पहला प्रांतीय अध्यक्ष भी हूं। पार्टी निर्माण में हमारी भी हिस्सेदारी है। आपका हिस्सा बहुत बड़ा हो सकता है, लेकिन हमारा भी छोटा सा हिस्सा है या नहीं? हम भी सुबह से शाम तक काम करते रहे हैं। चाहे सत्ता में हो या नहीं। मैंने हर बार काम किया। फिर आप कैसे कह सकते हैं कि कुछ नहीं किया गया।










Leave a Reply