कमाल! कमाल! कमाल ! भारत ने किया वो काम जो कभी नहीं हुआ
एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। हांगझोउ में भारतीय दल अब तक 71 पदक जीत चुका है, जो अब तक सर्वाधिक है। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया एशियन गेम्स में सर्वाधिक 70 पदक जीते थे। खास बात ये कि अभी ऐसी कई प्रतियोगिताएं बची हैं, जिनमें भारत को पदक मिलना लगभग तय है। ऐसे में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। भारतीय दल ने पहले ही इरादा जताया था कि इस बार पदकों की संख्या में बड़ा इजाफा करेंगे।










Leave a Reply