अपराधियों को टिकट देने पर पार्टियों को देना होगा स्पष्टीकरण: चुनाव आयोग
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि राजनीति में अपराधियों के प्रवेश पर लगाम लगाने के लिए नया नियम लाया गया है। इसके तहत पार्टियों को अखबार में स्पष्टीकरण देना होगा कि उन्होंने क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को टिकट क्यों दिया? साथ ही कहा कि इस बार 80 साल के बुजुर्गों व 40% से अधिक दिव्यांगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी।










Leave a Reply