‘ आ गया हूं… प्लीज, गोली मत मारना, गिरफ्तार कर लो…’ मुरादाबाद में मझोला के जयंतीपुर बंगाली बस्ती में बुधवार रात एक युवक रियाजुल शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब आरोपी रोमी ने सरेंडर कर दिया है। वह गलशहीद थाने पहुंचकर बोला- मैं आ गया हूं। प्लीज, गोली मत मारना। बता दें कि हत्या के पीछे ब्याज पर लिए 20 हजार रुपए का विवाद था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पूरा पैसा चुकाने के बाद भी आरोपी और रुपए देने का दबाव बना रहा था। मना करने पर जान ले ली।










Leave a Reply