प्रयागराज से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?
प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रियंका गांधी को फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मांग की है। इसे लेकर शहर में प्रियंका गांधी की तस्वीरों के साथ पोस्टर भी लगाए गए हैं। पोस्टर में प्रियंका को उम्मीद की आंधी बताया गया है। बता दें फूलपुर सीट से उनके परनाना जवाहरलाल नेहरू लगातार 3 बार सांसद रहकर देश के PM बने थे। नेहरू-गांधी परिवार का पैतृक आवास आनंद भवन भी फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में ही है।










Leave a Reply