खखैचा में आज से ग्यारह दिवसीय शिवमहापुराण प्रारंभ
जंघई प्रतापपुर – पुरुषोत्तम (मलमास) के पावन महीने में क्षेत्र के गहरपुर खखैचा में दुबरी महादेव के पावन प्रांगण में मुख्य यजमान सुरेश चंद्र मिश्र द्वारा ग्यारह दिवसीय शिव महापुराण कथा तथा विभिन्न क्षेत्रों से पधारे वेदज्ञ ब्राम्हणों के साथ वैदिक मंत्रों से गणपति तथा शिव पूजन करके रुद्रयज्ञ प्रारंभ किया गया और कथा व्यास पूज्य देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कथा महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए भगवान शिव की महिमा का बखान किया |
इस अवसर पर बृजेश ओझा,केशव प्रसाद मिश्र,ब्रम्ह प्रसाद मिश्र,हौसिला प्रसाद मिश्र,मूलचंद मिश्र,रमेश चन्द्र मिश्र,दिनेश चंद्र मिश्र,राजेन्द्र प्रसाद दुबे,ग्राम प्रधान मिठाई लाल,चंद्रशेखर दुबे,आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,सबल सिंह,पप्पू मिश्र,बब्बन मिश्र आदि बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे |










Leave a Reply