बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, SSP प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर
बरेली के मोहल्ला जोगी नवादा में पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया। अब शासन ने SSP प्रभाकर चौधरी को हटा दिया है। उन्हें 32वीं PAC (लखनऊ) भेजा गया है। सीतापुर के SP घुले सुशील चंद्रभान नए SSP होंगे। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह और जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। SSP चौधरी का दावा था कि अराजकतत्वों ने हवाई फायरिंग की, इस कारण लाठीचार्ज करना पड़ा।










Leave a Reply