OPS के बाद स्थाई नौकरी का दांव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। विधानसभा चुनाव में OPS का वादा उन्हें सत्ता तो नहीं दिला पाई लेकिन सपा के वोट शेयर में इजाफा जरूर हुआ। इसी को देखते हुए अखिलेश ने अब आउटसोर्स कर्मचारियों को रिझाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी संविदा कर्मियों को स्थाई कर दिया जाएगा। अखिलेश ने संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्स- संविदा कर्मचारी संघ से मुलाकात के बाद आश्वासन दिया।










Leave a Reply