मोदी सरकार मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानती : खड़गे
मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रविवार को आपके ‘मन की बात’ में पहले ‘मणिपुर की बात’ शामिल होनी चाहिए थी, लेकिन सब व्यर्थ है। आपने एक भी शब्द मणिपुर के बारे में नहीं बोला। ऐसा लगता है कि आपकी सरकार मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानती । यह अस्वीकार्य है। राजधर्म का पालन करें।










Leave a Reply