गर्मी बनी काल ! वाराणसी के श्मशान घाटों पर लगी शवों की कतार
वाराणसी में गर्मी की वजह से मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवों का दाह संस्कार करने के लिए लंबी कतार लग रही है। महाश्मशान घाट पर आम दिनों में 60 से 80 शवों का अंतिम संस्कार होता है। इन दिनों यह आंकड़ा बढ़कर 100 से 120 तक पहुंच गया है। हरिश्चंद्र घाट पर भी अभी लगभग 40 शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। यहां पर आम दिनों में 20-25 शव आते हैं।










Leave a Reply